मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से पहुंचा उनके गृह ग्राम” परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में की थी मदद की अपील….!

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल पर जिले के कुदमुरा पतराटोली, तहसील बगीचा  निवासी मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया है। मुंबई में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में ट्रेन से गिरने पर उनकी मृत्यु हो गई थी। कुदमुरा पतराटोली के वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाले मृतक राम कुमार के परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आकर उनका  शव गृह ग्राम लाने में सहायता के लिए निवेदन किया था।

संवेदनशीलता से मिली मदद बनी संबल

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए त्वरित पहल की और मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से लाने की कार्यवाही शुरू हो गई। आज सुबह लगभग सुबह साढ़े 4 बजे शव ट्रेन के माध्यम से झारसुगड़ा पहुंची। इसके बाद मुक्तांजली के माध्यम से उनका शव गृह ग्राम कुदमुरा पतराटोली लाया गया। किसी परिजन की असमय मृत्यु परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक होती है, और वह भी जब ऐसी घटना घर से दूर घटित हो। ऐसी स्थिति में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके यह परिवार की पहली इच्छा होती है।  इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा की गई त्वरित और मानवीय पहल ने परिजनों को मानसिक संबल प्रदान किया।

मुख्यमंत्री हर दुःख में बने रहते हैं सहभागी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता एक जनप्रतिनिधि की नहीं, बल्कि एक अभिभावक की भूमिका को दर्शाती है। प्रदेश का कोई भी नागरिक कठिनाई में हो, मुख्यमंत्री सदैव उसकी पीड़ा को महसूस कर सहयोग हेतु तत्पर रहते हैं। राम कुमार हरमा के परिजनों ने इस ऐसे कठिन समय में मदद के लिए  मुख्यमंत्री एवं कैंप कार्यालय के प्रति गहरा आभार जताया है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment