जशपुर :- जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां राखी बाजार में खरीददारी कर रहे लोगों पर एक पागल कुत्ते ने अटैक कर दिया है ।
आपको बता दें आज दोपहर सन्ना के राखी बाजार में अचानक एक पागल कुत्ता पहुंच कर कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमले कर दिया है किसी को पैर, तो किसी के हाथों में हमला किया है ।
हमले में 3 बच्चे, शिक्षक समेत कुल 9 लोग शामिल हैं इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है , चूंकि आज राखी का अंतिम बाजार था , काफी संख्या में लोग राखी त्यौहार मनाने के लिए खरीददारी करने पहुंचे थे फिलहाल हमलावर कुत्ता किधर गया इसकी जानकारी नहीं है । सभी घायल सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर संबंधित इंजेक्शन लेकर अपने निवास में हैं।
अब से कुछ ही दिनों पहले हांथी, सांप के हमले की घटना सामने आती थी अब कुत्ते की घटना सुन क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है ।





















