जशपुर: जनपद पंचायत बगीचा में सीईओ विनोद सिंह ने संभाला पदभार ” पंचायतों के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश….

जशपुर बगीचा: जशपुर जिले का बगीचा जनपद पंचायत कार्यलय पहुंचकर आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह ने सीईओ का पदभार ग्रहण किया। वहीँ मौजुदा सीईओ कमलकांत श्रीवास को जिला पंचायत में अटैच किया गया है।पदभार ग्रहण के दौरान सीईओ विनोद सिंह ने बताया कि बगीचा विकासखंड की 93 पंचायतों में रुके हुए विकास कार्यों में जल्द ही तेजी लाई जायेगी।

साथ ही केन्द्र व राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाया जाएगा। पदभार ग्रहण के पश्चात सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों से योजनावार जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने सभी कर्मचारियों को कहा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में कतई लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा। साथ ही लपरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

सीईओ सिंह ने प्रधानमंत्री आवास,पंचायतों में सीसी रोड, पेयजल योजना,सहित अन्य विकास कार्यों के निर्माण में तेजी लाने के शख्त निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों का दौरा कर जायजा लेंगे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment