BREAKING NEWS
जशपुर : बिसोड़ी क्लस्टर में वजन त्यौहार आयोजित, 75 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया गया वजन परीक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ , भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,नव विवाहित 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद ,अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात जशपुर: तुरीटोंगरी में मिली अधजली लाश मामले का खुलासा, पत्नी सहित तीन नाबालिग गिरफ्तार जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे जशपुर: महुआ आधारित आजीविका मॉडल को मिला नया आयाम, जशपुर से सुकमा तक हुआ व्यावहारिक आदान–प्रदान ब्रेकिंग रायगढ़: 7वीं मंजिल पर चल रहा था ‘खेल’… पुलिस की एक रेड और खुल गया पूरा नेटवर्क ,रायगढ़ में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा , गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन , सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा ,मुड़िया जनजाति पर आधारित नाट्य का मंचन स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ , आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश जशपुर: सब्जी बनाने का विवाद बना जानलेवा, गर्भवती पत्नी की हत्या कर बच्ची लेकर फरार हुआ पति , गिरफ्तार रायगढ़: लक्ष्मीपुर मारपीट मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 6 आरोपी हिरासत में, 4 नाबालिग रायगढ़: किराए पर लिया ट्रेलर… फिर कर दिया गायब, जीपीएस ने खोल दी पूरी कहानी जशपुर : जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन, विकसित भारत जी-राम-जी योजना की दी गई जानकारी…! रायगढ़ पुलिस की सामुदायिक पहल, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिक सम्मानित रायगढ़ : रात के अंधेरे में घर में घुसा युवक… नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला रायगढ़ : सड़क पर एक गलती… और जीवनभर का दर्द, पुलिस ने दिया सख्त संदेश रायगढ़ : अटल चौक पर घेराबंदी… गौवंश तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम जशपुर : एनडीपीएस मामलों में चूक नहीं चलेगी… विवेचकों को सिखाई गईं कानूनी बारीकियां रायगढ़: ऑनलाइन सट्टा और महुआ शराब पर एकसाथ प्रहार, दो थानों की बड़ी कार्रवाई… रायगढ़: सप्ताह भर में तीसरी बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का सीधा प्रहार… जशपुर : नवसंकल्प से निकली नई फौज… जिले के 12 युवाओं ने रचा चयन का रिकॉर्ड जशपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर जताया गया संदेह, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज जशपुर : ऑपरेशन ‘आघात’ में बड़ी सफलता, 52 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर : नहर में गंदगी पर प्रशासन सख्त, कांसाबेल में जुर्माना और कानूनी कार्रवाई के निर्देश

जशपुर : नहर में गंदगी पर प्रशासन सख्त, कांसाबेल में जुर्माना और कानूनी कार्रवाई के निर्देश

जशपुरनगर, 7 फरवरी 2026/ जिले में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने और जल संरक्षण को प्रभावी बनाने की दिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कांसाबेल क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत एनीकट और नहर परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कांसाबेल क्षेत्र में नहर में घरेलू गंदा पानी प्रवाहित करने, कचरा डालने या अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

निरीक्षण की शुरुआत मैनी नदी की सहायक घुघरी नदी पर निर्माणाधीन महादेवमुड़ा एनीकट से की गई। यह लिफ्ट इरीगेशन आधारित परियोजना 55 मीटर लंबी और 2.5 मीटर ऊंची है, जिसमें चार गेट लगाए जा रहे हैं। लगभग 5 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह एनीकट मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में स्वीकृत किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि एनीकट में पंप के माध्यम से किसान सीधे अपने खेतों तक पानी पहुंचा सकेंगे, जिससे आसपास के गांवों में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। इसके साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर ने कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कुदराझरिया एनीकट का निरीक्षण किया गया, जहां साजापानी डैम से आने वाले पानी के बेहतर उपयोग के लिए पुराने एनीकट का जीर्णोद्धार कर उसकी ऊंचाई बढ़ाकर कुल 3 मीटर की गई है। अधिकारियों को एनीकट के आसपास सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इस एनीकट से लगभग 11 किलोमीटर लंबी पक्की नहर निकलती है, जो कांसाबेल होते हुए टेल एरिया टांगरगांव में मैनी नदी तक पहुंचती है।

कांसाबेल क्षेत्र में नहर लाइनिंग के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने साफ कहा कि नहर के पानी को दूषित करने वाला कोई भी कृत्य स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि नहर में घरेलू अपशिष्ट जल बहाने या कचरा फेंकने वालों पर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही नहर किनारे शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर नहर को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ग्रामीणों को ग्राम सभाओं के माध्यम से जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि सिंचाई परियोजनाओं का लाभ लंबे समय तक मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर ने कांसाबेल में सड़क किनारे स्थित संतोषी तालाब का भी अवलोकन किया। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर साफ-सफाई, पाथवे निर्माण, आकर्षक लाइटिंग, रेलिंग और बैठक व्यवस्था सहित आवश्यक कार्यों की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही नहर के माध्यम से तालाब में पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एनीकट, नहर और जलाशय क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इनके संरक्षण में जनभागीदारी अनिवार्य है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment