जशपुर में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 1 से 10 तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू, सीमित सीटों के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

जशपुर, 04 अप्रैल 2026। जशपुर स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1-2, 6 एवं 10वीं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई है कि इन कक्षाओं में कुछ सीटें रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है।

विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभिभावक 2 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक विद्यालय से पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने का समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रवेश के लिए सभी कक्षाओं में आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। पूरी प्रवेश प्रक्रिया केन्द्रीय विद्यालय संगठन की वर्ष 2026-27 की निर्धारित प्रवेश मार्गदर्शिका के अनुरूप संपन्न होगी।

विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर फॉर्म प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके।

विद्यालय संपर्क विवरण:
फोन: 07763-299160
ईमेल: jashpurkv@gmail.com
वेबसाइट: www.jashpur.kvs.ac.in

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment