LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर: रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण, अधिकारियों/कर्मचारियों से रूबरू होकर समस्याओं का किया निराकरण

जशपुरनगर, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत परेड की सलामी लेने और परेड में शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों के टर्न आउट का बारीकी से निरीक्षण करने से हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस परेड में कुल 134 अधिकारी/कर्मचारी शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान वाहन शाखा का भी जायजा लिया गया। शासकीय वाहनों की स्थिति, रखरखाव और लॉग बुक के दस्तावेजों की समीक्षा की गई तथा वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वे वाहनों को सुव्यवस्थित और सुरक्षित हालात में रखें।

इसके बाद, रक्षित केंद्र के सभा कक्ष में दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों से रूबरू होकर उनके सुझाव और समस्याएं सुनी गईं। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसिंग में संवेदनशीलता और जनता के प्रति जिम्मेदारी सर्वोपरि है। उन्होंने उत्कृष्ट साफ-सफाई बनाए रखने, स्वास्थ्य और फिटनेस का ध्यान रखने, नशे से दूर रहने और कंप्यूटर एवं चार-पहिया वाहन ड्राइविंग कौशल में निपुण होने पर जोर दिया। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार, SDOP जशपुर चंद्रशेखर परमा, DSP अजाक भावेश कुमार समरथ, DSP मुख्यालय श्रीमती आशा तिर्की और रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment