जिला पंचायत के महासंग्राम में उतर सकते हैं अरुण मालाकार…

सारंगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य मुक्त होने से जिला के राजनीति गलियारों में उफ़ान उठते हुए दिखाई दे रहा है। कांग्रेस, भाजपा सब अपने अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारने की रणनीति बना रहे हैं,

जल्द मुख्यमंत्री का हो सकता है सारंगढ़ आगमन…

खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में तैयारी जोरों से चल रही है, सूत्रों की माने तो 16 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन सारंगढ़ हो सकता है, जिससे जिले की राजनीति गर्म होती दिखाई दे रही है।



वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार की बात करें तो इस बार उनकी सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गयी है, ऐसे में जिला पंचायत चुनाव की ओर आगे बढ़ते हुए प्रतीत हो रहे हैं।ऐसे में भाजपा की जिला पंचायत में कब्जा की राह मुश्किल प्रतीत होते नजर आ रही है।अरुण मालाकार वर्तमान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर आसीन है।उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस के विधायकों को सफलता पूर्वक जीत सुनिश्चित की गई है। ऐसे में जनपद पंचायत और जिला पंचायत का चुनाव रोचक हो सकता है। इसके साथ नगर पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के राजकमल अग्रवाल ने दी है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment