LIVE UPDATES :
रायपुर : नशे के खिलाफ सख़्ती से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक… कैबिनेट के 9 बड़े फैसले रायगढ़ : रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की रेड में दो गिरफ्तार जशपुर : मुख्यमंत्री का आज जशपुर दौरा, बगिया आगमन—प्रशासन अलर्ट मोड पर जशपुर : पहली ही दस्तक में दिखेगा युवा जोश, 5 फरवरी को जशपुर में ऐतिहासिक स्वागत रैली की तैयारी , भा.ज.यु.मो. के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम आगमन पर जिलेभर में उत्साह जशपुर : बच्चों से सीधे अंतरिक्ष की बात करेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, 4 फरवरी को विशेष संवाद

रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें

रायगढ़, 03 फरवरी 2026/ एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल द्वारा रात्रिकालीन गश्त के दौरान डीजल चोरी में सक्रिय गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से हाईवे एवं अंदरूनी मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। दोनों अधिकारी स्वयं गश्ती प्वाइंटों का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र भ्रमण पर थे।

इसी क्रम में भोर के समय एनएच-49 पर खरसिया से रायगढ़ की ओर आ रही एक संदिग्ध सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन पुलिस की नजर में आई। पुलिस टीम को देखते ही वाहन चालक तेज रफ्तार में रायगढ़ की दिशा में भागने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी द्वारा तत्काल संबंधित थानों को संदिग्ध वाहन की सूचना दी गई।

तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे अमलीभौना हाईवे रोड स्थित HP पेट्रोल पंप के सामने स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान स्कॉर्पियो का पंजीयन क्रमांक CG-04-BT-0664 एवं इंजन नंबर IS-4G79712 पाया गया, जबकि वाहन के भीतर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। तलाशी में वाहन से लगभग 2 मीटर लंबी प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल, एक अतिरिक्त फर्जी नंबर प्लेट (CG-12-BT-6416), 10 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 10 लीटर डीजल तथा वाहन के आसपास बिना सिम के दो मोबाइल फोन (एक कीपैड एवं एक टच स्क्रीन वीवो) बरामद किए गए।

प्रथम दृष्टया डीजल चोरी जैसी अवैध गतिविधियों में उपयोग की आशंका के चलते जूटमिल पुलिस द्वारा धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर सुरक्षित रखा गया है। वाहन मालिक एवं फरार चालक की पतासाजी की जा रही है, वहीं डीजल चोरी गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment