अंतरिक्ष से जुड़ी उपलब्धि पर राजधानी में खास मुलाकात , रायपुर पहुंचे अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला

रायपुर : रायपुर पहुंचे अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला का नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री सचिव श्री राहुल भगत ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिव श्री भगत ने ग्रुप कैप्टन शुक्ला के अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए योगदान और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। दोनों के बीच विज्ञान, नवाचार और युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति बढ़ते रुझान को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई।

राज्य में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों के संदर्भ में यह मुलाकात खास मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में युवाओं को प्रेरणा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment