जशपुर: बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के लिए 18 से 27 फरवरी तक जनपद स्तर पर बैंक मेला

जशपुर, 16 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत वित्तीय वर्ष 2025–26 में गठित एवं पुनर्गठित स्व-सहायता समूहों की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में बैंक लिंकेज एवं मुद्रा लोन वितरण की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर बैंक मेला आयोजित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैंक मेला का आयोजन जशपुर और मनोरा जनपद पंचायत कार्यालय में 18 फरवरी को, कुनकुरी में 19 फरवरी, पत्थलगांव में 20 फरवरी, दुलदुला में 23 फरवरी, कांसाबेल में 25 फरवरी, बगीचा में 26 फरवरी तथा फरसाबहार जनपद पंचायत कार्यालय में 27 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

राज्य कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए जशपुर जिले में 5,085 स्व-सहायता समूहों को 14,847.56 लाख रुपये ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 4,005 समूहों को 7,044.82 लाख रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है, जो वार्षिक लक्ष्य का 78.76 प्रतिशत है।

इसके अतिरिक्त, पात्र सदस्यों को व्यक्तिगत आजीविका गतिविधियों के लिए भी बैंकिंग माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से समूहों की आर्थिक सशक्तता बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment