LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

कोतबा में 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का भूमिपूजन

जशपुर, 24 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोतबा में 4 करोड़ 37 लाख 23 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से कोतबा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण और उन्नयन का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन सेवाएं, प्रसूति कक्ष, शल्य कक्ष सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 50 बिस्तरों की क्षमता वाला यह भवन क्षेत्र के मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, पूर्व विधायक श्री भरत साय, नगर पंचायत कोतबा अध्यक्ष श्री हितेंद्र पैंकरा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment