जशपुर सन्ना:- जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक में तीन सवारों में जिसमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें सन्ना में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जशपुर रैफर कर दिया गया है वहीं एक का स्वास्थ्य कुछ ठीक है उन्हें हल्की चोट आई है इनका इलाज सन्ना अस्पताल में ही जारी है ।
घटना दोपहर लगभग 1:30 की बताई जा रही है


इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण पिता अघनू (24) , नंदू पिता अघनू (27) तथा कमल साय पिता सुधराम (18) तीनों मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो में सवार होकर सन्ना से बीसोडी की ओर जा रहे थे इस दौरान भादू के ईटा भट्ठा के पास सामने से आ रही क्रेटा कार से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें अरुण पिता अघनू (24) , नंदू पिता अघनू (27) को गंभीर चोटे आई है, इन दोनों घायलों में एक के गले में गंभीर चोट लगी है जिसका गला भी टूट सकता है इन दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जशपुर रैफर कर दिया गया है एवं एक घायल का इलाज सन्ना अस्पताल में जारी है उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
हादसे के बाद क्रेटा कार का एयरबैग खुल गया जिससे कार सवार सुरक्षित हैं ।






















1 thought on “Big Breaking Jashpur: क्रेटा कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत” दो बाइक सवारों की हालत गंभीर, टक्कर में कार का खुला एयर बैग” दो गंभीर घायल सन्ना से जिला अस्पताल रेफर” सन्ना थाना क्षेत्र की घटना…… पढ़िए पूरी खबर”