जशपुर : ऑपरेशन ‘आघात’ में बड़ी सफलता, 52 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जशपुर — नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत जशपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी आरा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने 52 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे चिन्हित कर लिया गया है।

जंगल में नाकाबंदी कर की गई कार्रवाई

दिनांक 07 फरवरी 2026 की सुबह चौकी आरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक क्रेटा कार (CG-13-AM-9231) में अवैध गांजा उड़ीसा से जशपुर लाया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।

बीरोपानी-काशीबंध-बोरोझरिया जंगल क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान काशीबंध की ओर से आ रही संदिग्ध क्रेटा कार को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों में से एक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को मौके पर हिरासत में लिया गया।

कार की डिग्गी से मिला 52 किलो 100 ग्राम गांजा

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखी दो बोरियों से 50 पैकेट प्लास्टिक पॉलिथीन में भरा कुल 52 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से लाकर जशपुर में बिक्री हेतु लाना स्वीकार किया।

जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
➡️ 52.100 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 5 लाख रुपए)
➡️ तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार (कीमत लगभग 15 लाख रुपए)
को विधिवत जब्त किया है। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ शहरूख शाह, उम्र 34 वर्ष
निवासी — आजाद मोहल्ला, जशपुर
थाना — सिटी कोतवाली, जिला जशपुर

2️⃣ तारिक अंसारी, उम्र 27 वर्ष
निवासी — ग्राम कव्वाली मंच के पास, जशपुर
थाना — सिटी कोतवाली, जिला जशपुर

मामले में फरार तीसरे आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है, जिसकी तलाश जारी है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

अवैध मादक पदार्थ तस्करी के इस प्रकरण में चौकी आरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में
एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा,
डीएसपी अजाक जशपुर भावेश समरत,
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मोरध्वज देशमुख,
चौकी प्रभारी आरा एएसआई चंद्रप्रकाश त्रिपाठी,
प्रधान आरक्षक विद्यासागर पैंकरा,
आरक्षक बेलसाजार कुजूर, अरुण तिग्गा एवं अविनाश लकड़ा
की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी का बयान

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि —
“नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन आघात के तहत यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। फरार आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।”

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment