अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जशपुर जिले में भाजपा पदाधिकारियों ने मंदिरों में की सफाई

मराठा साम्राज्य की महान रानी और जनसेवा की मिसाल अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जशपुर जिले के सभी मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विशेष सफाई अभियान चलाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर श्रमदान किया और मंदिर परिसरों की सफाई की। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को याद किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जनकल्याण और धर्मस्थलों के संरक्षण के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। इसी भावना के तहत पार्टी ने यह सफाई अभियान चलाया ताकि समाज में स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया जा सके।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंदिरों के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व विधायक भरत साय,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, उपेन्द्र यादव, संतोष सिंह, राजकुमार गुप्ता, नेहरू सिंह, हेमंत कुमार, सरोजनी सिंह, सुदाम पंडा, पंकज जायसवाल, प्रभाकर यादव, देवलाल भगत, हरीश कुमार, दिलीप साहू, उमेश यादव, ममता कश्यप, जगदीश प्रसाद गुप्ता, शरद चौरसिया, रजनी प्रधान, विनोद निकुंज, आकाश गुप्ता, नीतू गुप्ता, दीपक गुप्ता, अमित साय, विनय पांडेय, दीपक सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, मण्डल के अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

अंत में सभी ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा या चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए सेवा और परोपकार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment