ब्रेकिंग जशपुर: सुलेशा मेला गया 16 वर्षीय किशोर नहीं लौटा घर, भाठ के जंगल में आज फांसी पर लटका मिला शव…!

जशपुर जिले के पंडरा पाठ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरकुरिया में एक 16 वर्षीय पहाड़ी कोरवा किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल व्याप्त है।


पंडरा पाठ पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोर शुक्रवार को सुलेशा मेला गया था, लेकिन मेला से लौटने के बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां लगातार तलाश की गई, बावजूद इसके उसका कोई पता नहीं चल सका।


शनिवार और रविवार को भी परिजन तथा ग्रामीणों द्वारा खोजबीन जारी रखी गई। इसी क्रम में सोमवार सुबह भाठ क्षेत्र के जंगल एवं पहाड़ी इलाके में तलाश के दौरान लगभग सुबह 10 बजे किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
शव मिलने की सूचना तत्काल ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पंडरा पाठ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है ।


प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पूर्ण होने के पश्चात ही घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment