Breaking Jashpur: जहरीले जंगली मशरूम का सेवन करने से 4 वर्षीय बच्चे की बिगड़ी हालत ‘ डॉक्टरों की तत्परता से बची जान” …. पढ़िए विस्तार से

जशपुर नगर:- बेमौसम बारिश के कारण जंगली इलाकों में मशरूम उग आए हैं। सन्ना थाना क्षेत्र के कोदोपारा गांव में एक 4 वर्षीय बालक ने खेलते समय जंगली मशरूम खा लिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

परिजनों ने उसे तत्काल सन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोदोपारा निवासी अमित साय का पुत्र आकाश साय शनिवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसने पेड़ के नीचे उगा हुआ मशरूम देखा और उसे तोड़कर खा लिया। करीब आधे घंटे बाद वह अचानक बेहोश हो गया। परिजन पहले समझ नहीं पाए कि क्या हुआ, लेकिन उसके साथ खेल रहे बच्चों ने बताया कि उसने मशरूम खाया था। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।

सन्त्रा के डॉक्टर नीतिश ने बताया कि बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में जंगलों और खुले स्थानों पर कई प्रकार के मशरूम उग आते हैं, जिनमें से अधिकांश जहरीले होते हैं। ऐसे मशरूम का सेवन जानलेवा हो सकता है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को जंगल या खुले स्थानों में उगे अज्ञात पौधों और मशरूम से दूर रखें और केवल पहचाने गए, सुरक्षित मशरूम का ही सेवन करें।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment