Breaking Jashpur: जिले के सन्ना/बगीचा समेत आपसपास के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके… पढ़िए पूरी खबर

जशपुर जिले में आज सुबह-सुबह तेज आवाज के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जशपुर जिले के बगीचा , सन्ना समेत आसपास के इलाकों में तेज आवाज के साथ सुबह करीब 7:28 मिनट से शुरू हुई झटका लगभग 4 से 5 सेकंड तक चली ।



आपको बता दें आज सुबह 7: 28 मिनट के आस पास बगीचा में भी तेज गर्जना के साथ धरती हिली है, कुछ बाहर थे तो कुछ बिस्तर पर ही, सबने धरती कंपन को महसूस किया, भूकंप लगभग 4-5 सेकंड के थे, लोग अपने घरों से बाहर निकल गए, तो कुछ बिस्तर से ही नही निकल पाए।



फिलहाल इस कंपन से कोई आहत तो नही, और न ही कोई नुकसान हुआ, पर लोग दहसत में अपने घरों से बाहर निकल आये। प्रशासन से कोई आधिकारिक बयान तो नही आया है। पर लोगों का अपने अनुभव के आधार पर कहना है एक बार के बाद 24 घण्टे में दोबारा भी धरती कांप सकती है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment