हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 25 सितम्बर से 24 अक्टूबर

जशपुरनगर 23 सितम्बर2025/सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर एच.एस.आर.पी. (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है।
           इस संबंध में जशपुर जिले में एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट हेतु शिविर 25 सितम्बर से 24 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न स्थलों पर किया गया है। इनमें 25 से 27 सितम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन कुनकुरी, 29, 30 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत भवन मनोरा, 03,04 एवं 06 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत भवन कांसाबेल, 07 से 09 अक्टूबर तक नगर पंचायत कोतबा, 10, 11 एवं 13 अक्टूबर तक जनपद पंचायत पत्थलगांव, 14 से 16 अक्टूबर तक जनपद पंचायत भवन फरसाबहार, 17 से 18 अक्टूबर तक जनपद पंचायत सन्ना तथा 22 से 24 अक्टूबर तक जनपद पंचायत भवन बगीचा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment