मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

जशपुर 6 मार्च 2026/ दुलदुला विकास खंड के पास ग्रामगोडा अम्बा में एक निजी बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। और 20 से ज्यादा  लोग घायल हैं। घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रास कुनकुरी अस्पताल में ईलाज किया जारा है ।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एस एस पी डाक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं और घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन भी सहयोग प्रदान कर रहा है। 3 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment