मुख्यमंत्री श्री साय 8 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह और मेगा हेल्थ कैम्प में होंगे शामिल
कलेक्टर ने कार्यक्रम के लिए सारी तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सामाधान कारक प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं

कलेक्टर ने कहा कि आगामी 8 मार्च को कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगभग 365 जोड़ों का विवाह होगा। साथ ही स्व. दिलिप सिंह जुदेव स्मृति में मेगा हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है। जहां विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ द्वारा मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा और गंभीर मरीजों को बाहर के लिए उच्च चिकित्सालय में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे और नव वर-वधूओं को अपना आशीर्वाद भी देंगे।
         कलेक्टर ने कहा की सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच साज-सज्जा, बैरिकेडिंग, विद्युत, पेयजल, अस्थाई शौचालय, सुरक्षा, पार्किंग, भोजन की व्यस्था के साथ-साथ वर-वधू और मरीजों को उनके विकासखंड से लाने के लिए परिवहन की भी व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही उन्होंने बाहर से आने वाले डाक्टरों और मेडिकल टीम के लिए रूकने की व्यस्था करने के लिए कहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment