मुख्यमंत्री श्री साय 8 मार्च को कुनकुरी में 365 नव विवाहित वर वधू को देंगे अपना आशीर्वाद

जशपुरनगर:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आगामी 8 मार्च को कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगभग 365  हिन्दू जोड़ों के वर वधू को अपना आशीर्वाद देंगें


छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बेटियों का विवाह कराया जा रहा है। और माता पिता के चिन्ता की लकीरें को दूर कर रहा है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही  योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। योजना की प्रमुख विशेषताएं विवाह के लिए एक जोड़े को 50 हजार रुपए तक खर्च शासन करता है।
योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सरकारी सहयोग से संपन्न कराया जाता है।
लाभार्थी पात्रता  योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग, और बीपीएल परिवारों की कन्याओं को मिलता है।


गरीब परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम करना। बेटियों के विवाह को प्रोत्साहित करना।
सामाजिक समरसता बढ़ाना और सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment