मुख्यमंत्री श्री साय ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी ,राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत

जशपुरनगर , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रणजीता स्टेडियम में राजस्व विभाग को प्राप्त 4 नवीन शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के संचालन से शासकीय कार्यों में गति आएगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नवीन वाहनों के जुड़ने से विशेष रूप से राजस्व विभाग के फील्ड कार्यों में सुविधा बढ़ेगी। दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच आसान होगी, जिससे राजस्व संबंधी प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा। साथ ही आपदा प्रबंधन, सर्वे कार्य, निरीक्षण एवं अन्य प्रशासनिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment