LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 87.31 करोड़ रुपए के 507 विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

जशपुरनगर :-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विकासखंड फरसाबहार, ग्राम पगुराबहार के पमशाला में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर 87 करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए लागत् के 507 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें 85.08 करोड़ रूपए की लागत के 483 कार्यों का भूमिपूजन एवं 2.23 करोड़ की लागत से निर्मित 24 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।  
    मुख्यमंत्री श्री साय ने 85.08 करोड़ रूपए की लागत वाले जिन 483 कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें जशपुर क्षेत्र में  29.81 करोड़ रुपए लागत के 78 कार्य, कुनकुरी क्षेत्र में 46.91 करोड़ रुपए लागत के 283 कार्य और पत्थलगांव क्षेत्र में 8.35 करोड़ रूपए लागत के 122 कार्य शामिल हैं
    इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री साय ने 2.23 करोड़ रूपए लागत वाले जिन 24 कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें जशपुर क्षेत्र में 1.62 करोड़ रुपए लागत के 15 कार्य और कुनकुरी क्षेत्र में 60.42 लाख रुपए लागत के  9 कार्य शामिल हैं।
       इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य, विधायक श्रीमती गोमती साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment