जशपुरनगर, 14 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल पहुंचे। उनके आगमन पर हेलीपैड में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।




















