मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, गड़ेरटोली से जमुंडा–कटंगखार मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी, 4 करोड़ 62 लाख की लागत से बनेगी 5 किमी सड़क, ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी….

जशपुरनगर।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात दी है। मुख्यमंत्री द्वारा गड़ेरटोली से जमुंडा–कटंगखार मार्ग के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है। इस मार्ग का निर्माण 4 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रहा है। सड़क की स्वीकृति मिलने से कांसाबेल तहसील के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने कहा कि खराब सड़क के कारण वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही थी, विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी। अब सड़क निर्माण से ग्रामीणों का जीवन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री की यह सौगात जनकल्याण और समावेशी विकास की सोच को दर्शाती है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment