जशपुरनगर 30 दिसम्बर 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम ढुढरुडांड में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में 40.25 करोड़ रूपए लागत के 18 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 13 करोड़ 56 लाख 86 हजार रूपए की लागत से निर्मित 9 विकासकार्यों का लोकार्पण और 26 करोड़ 68 लाख 97 हजार रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व सांसद श्री नन्द कुमार साय, पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार सहित कंवर समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने और 26 करोड़ 68 लाख 97 हजार रुपए लागत के जिन 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 2.71 करोड़ रूपए लागत के DA-IGUA योजना के अंतर्गत ग्राम – आमाटोली विकासखण्ड-पत्थलगांव में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन निर्माण कार्य, 3.04 करोड़ रुपए लागत के ग्राम पंचायत पंगसुवा दर्रापारा तक मार्ग लं. 3.20 कि.मी.सड़क निर्माण कार्य, 2.35 करोड़ रुपए लागत के सराईटोला से बरपारा पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.20 किमी., 3.06 करोड़ लागत के पालीडीह बस्ती से लाखझार (पेट्रोल पम्प) तक लं. 2.60 किमी. का निर्माण कार्य, 6.34 करोड़ लागत के ग्राम पंचायत मुड़ाबहला में कर्राजोर से होते हुए बरपारा, धनुपारा से काडरो पहुंच मार्ग लं. 5.30 कि.मी. सड़क निर्माण कार्य, 2.73 करोड़ रुपए लागत के ग्राम पंचायत बंधनपुर से छातासराई तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लं. 2.85 किमी निर्माण कार्य, 2.16 करोड़ रुपए लागत के ग्राम पंचायत सूरजगढ़ के मिडिल स्कूल पक्की सड़क से लुडेग गौठान तक पहुंच मार्ग लं. 2.55 किमी. निर्माण कार्य, 2.01 करोड़ लागत के ग्राम पंचायत तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी पहुंच मार्ग लं. 2.26 किमी. का निर्माण कार्य और 2.25 करोड़ रुपए लागत के एस.टी.पी. निर्माण कार्य शामिल है।
इसी तरह उन्होंने 13 करोड़ 56 लाख 86 हजार रूपए लागत के जिन 9 विकासकार्यों का लोकार्पण किया उनमें 2.63 करोड़ रुपए लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के कोरंगा बस्ती से ग्यारटोली पहुंच मार्ग लं. 2.20 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित, 1.07 करोड़ रुपए लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के छुरीटोली से अलंगीझार पहुंच मार्ग लं. 1.10 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित, 1.97 करोड़ रुपए लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के करंजटोली डाड़ीडिपा होते हुए चक्रधर नगर पहुंच मार्ग लं. 1.00 किमी. तक का निर्माण कार्य, 1.72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के कोरंगा बस्ती श्याम घर से खैरवारटोली पहुंच मार्ग लं. 1.50 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित, 4.28 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के मुसकुटी से मुख्य मार्ग पहुंच मार्ग लं. 3.50 किमी. पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य, 3 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के करंजटोली-रजौटी पहुचं मार्ग लं. 1.20 किमी. पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य, 1.23 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत घोघरा के चौक से फरसाटोली मेन रोड तक लं. 1.00 किमी. का निर्माण कार्य, 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सी.सी. रोड निर्माण प्राथमिक शाला पातरतोरा से जंगलू भगत के घर तक, ग्राम पंचायत नक्टीमुंडा और 54.01 लाख रुपए की लागत से निर्मित वि.खं. कांसाबेल कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पत्थलगांव, विकासखण्ड़- पत्थलगांव का भवन निर्माण कार्य शामिल है।




