BREAKING NEWS
जशपुर: बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के लिए 18 से 27 फरवरी तक जनपद स्तर पर बैंक मेला जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी 36 आवेदनों की समस्याएँ, समयबद्ध निराकरण के निर्देश जशपुर: मुद्रा लोन से आत्मनिर्भर बनीं बुढाडांड की प्रीति गुप्ता, सालाना 2.50 लाख की आय जशपुर: गम्हरिया स्कूल (NH-43) के समीप सड़क हादसा, स्कूटी व पिकअप में टक्कर ,तीन नाबालिग घायल, एक रांची रेफर… पढ़िए पूरी खबर जशपुर: सिंगिबहार पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 श्रद्धालु सुरक्षित — चालक को झपकी आने से हुआ हादसा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना रायगढ़ में महापौर श्री जीवर्धन चौहान से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने किया जनादेश का स्मरण PM Surya Ghar Yojana PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री! जानें ऑनलाइन आवेदन और सब्सिडी का पूरा सच महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास रायगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसमनारा में 50 लाख के सामुदायिक भवन विस्तार की घोषणा की, किसानों को होली से पहले अंतर राशि देने का ऐलान जशपुर: नन्हेसर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भारी भीड़, मेले और सुरक्षा व्यवस्था ने संभाला मोर्चा पत्थलगांव थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, 15 वर्षीय किशोर की मौत; आरोपी बाइक सवार फरार महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत झरिया यादव महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री , मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की मुख्यमंत्री ग्राम केंदापानी पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक स्व. कालेश्वर सिंह के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जशपुर: सिरीमकेला के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा धमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक जशपुर और रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री का 14 फरवरी को व्यापक दौरा कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल जशपुर: पैंगोलिन शल्क की अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त टीम की कार्रवाई जशपुर: 9.90 लाख लोगों को खिलाई जाएगी यह खास दवा… हाथीपांव के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू जशपुर: पमशाला–सराईटोला 11.50 किमी सड़क निर्माण हेतु द्वितीय निविदा आमंत्रित, 3 मार्च को खुलेगी रायपुर: अध्ययन भ्रमण पर आए सिक्किम के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, विकास मॉडल की सराहना रायपुर: वन संरक्षण, जैव विविधता और आजीविका सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ ने दर्ज की उल्लेखनीय प्रगति — केदार कश्यप प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां ,विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन सरगुजा ओलंपिक अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ,आज 1600 जूनियर खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में ले रहे भाग जशपुर: अब पंचायत में ही होंगे फौती नामांतरण… तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत ,सुशासन शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा अविवादित फौती नामांतरण पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत… पढ़िए विस्तार से जशपुर: संभाग आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की जशपुर: जशपुर: कर बकाया पर पांच बसें जप्त… एक हफ्ते में नहीं चुकाया तो होगी नीलामी?

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

रायपुर 16 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धर्म नगरी राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के भव्य समापन अवसर पर सर्वप्रथम प्राचीन एवं ऐतिहासिक राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान श्री राजीव लोचन के श्रीचरणों में नमन करते हुए उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह पावन तीर्थ हमारी सनातन आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक एकता और लोक परंपराओं का विराट उत्सव है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।

मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय महानदी तट पर आयोजित भव्य महाआरती में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और दीपों की पावन ज्योति से आलोकित वातावरण ने पूरे संगम क्षेत्र को दिव्य आभा से भर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धापूर्वक महानदी मैया की आरती उतारकर प्रदेश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजिम कुंभ कल्प हमारी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है और यह सामाजिक सद्भाव, विश्वास तथा समरसता को सुदृढ़ करता है।

इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साधु-संत एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment