मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 24 जनवरी को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम, राजधानी से लेकर जशपुर तक आज किन-किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ,जानिए मिनट टू मिनट शेड्यूल

रायपुर, 24 जनवरी 2026 /छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज 24 जनवरी को एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर से लेकर जशपुर जिले तक विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजकर 25 मिनट पर माना तूता, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे “चित्रपटला फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कन्वेंशन सेंटर” के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर नया रायपुर से प्रस्थान कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे आयोजित “राज्य स्तरीय राष्ट्रीय आयुष्मान भारत – 2026” सम्मान समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। वे गु़ड सेफर्ड स्कूल मैदान के पास स्थित हेलीपेड, ग्राम कोतबा, विकासखंड पत्थलगांव पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर हाईस्कूल ग्राउंड, नगर पंचायत कोतबा पहुंचेंगे। यहां 3 बजकर 20 मिनट से 4 बजकर 20 मिनट तक विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास को लेकर शासन की योजनाओं की जानकारी भी देंगे।

कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री 4 बजकर 20 मिनट पर हेलीकॉप्टर द्वारा कोतबा से प्रस्थान कर 4 बजकर 25 मिनट पर ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल पहुंचेंगे। इसके बाद वे 4 बजकर 35 मिनट पर कार द्वारा अपने निज निवास ग्राम बगिया पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का यह प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment