बगीचा (जशपुर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा पहुँचे। उनके आगमन पर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल परिसर स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे।
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत विधायक श्रीमती रायमनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
इस अवसर पर आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण रहा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




















