LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोतबा क्षेत्र को दी विकास की बड़ी सौगात ,51 करोड़ 73 लाख रुपये के 28 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, लुड़ेग में महतारी सदन और बागबहार में नवीन तहसील कार्यालय भवन का शुभारम्भ

जशपुरनगर, 24 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कोतबा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कुल 51 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से जुड़े 28 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से कोतबा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और पेयजल सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इन कार्यों से क्षेत्र की बुनियादी संरचनाएं मजबूत होंगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। सुदूर एवं आदिवासी क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सुगम आवागमन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

27 करोड़ 24 लाख रुपये के 19 विकास कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री साय ने 27 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से 19 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें ग्राम दोकड़ा में मिनी स्टेडियम निर्माण, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत पुलिया निर्माण, लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न सड़कों एवं पहुंच मार्गों का निर्माण, कोतबा में 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उच्चस्तरीय पुल निर्माण, कन्या आश्रम, प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

24 करोड़ 49 लाख रुपये के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 24 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 9 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें बागबहार में नवीन तहसील कार्यालय भवन, लुड़ेग में महतारी सदन, कोतबा जल आवर्धन योजना, ग्रामीण एवं मुख्य सड़कों का निर्माण एवं मजबूतीकरण शामिल है।

स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा व्यापक लाभ

50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। नई सड़कों और पुल-पुलियों से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। जल आवर्धन योजना से पेयजल संकट कम होगा। महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को आजीविका संवर्धन का लाभ मिलेगा। नवीन तहसील कार्यालय भवन से आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं में सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment