जशपुर और रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री का 14 फरवरी को व्यापक दौरा कार्यक्रम जारी

जशपुर/रायगढ़, 14 फरवरी 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शनिवार को जशपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से प्रस्थान कर जशपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचेंगे और निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह 10:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान के बाद 10:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:00 बजे दुलदुला हेलीपेड (जिला जशपुर) पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम शुरू होगा।

दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिरिमकेला और केंदापानी में मुख्यमंत्री का आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद कस्तूरा मौसीबाड़ी हेलीपेड से प्रस्थान कर वे कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली पहुंचेंगे। यहां से ग्राम खारीझरिया में आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जशपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में निर्धारित कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे सलियाटोली हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।

रायगढ़ जिले में शाम 5:00 बजे लाल मैदान (डिग्री कॉलेज) स्थित हेलीपेड पर आगमन प्रस्तावित है। यहां से वे अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दोनों जिलों में प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment