जशपुर 13 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों और जिला कार्यालय के कर्मचारियों को शासकीय कार्य e office, sparrow, eHRMS और i Got कर्मयोगी के माध्यम से ही करने के दिए निर्देश।
उन्होंने ई आफिस संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यालयों को One board करना अनिवार्य है।
कलेक्टर ने ई आफिस का कैसे संचालन करना जैसे ई फाइल,नोट सीट को ई आफिस के माध्यम से कैसे भेजना है। अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा, नियुक्ति दिनांक, आदेश पदस्थापना की जगह, जिला,पदनाम, मोबाइल नम्बर, प्रमोशन आदेश,प्रथम नियुक्ति आदेश, परीविक्षा अवधि, आदि अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपडेट करना है।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी में तीन कोर्स करने के निर्देश दिए हैं।और उसका प्रमाण पत्र कोषालय में जमा करने पर ही वेतन मिल पाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर श्री अनीकेत अशोक अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू और सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं कि वे विकास खंड स्तरीय सुशासन शिविर में बीएमओ, विकास खंड शिक्षा अधिकारी,महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, फूड इंस्पेक्टर,श्रम विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारीयों को शिविर में भेजने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि राज्यपाल श्री रमेन डेका के जशपुर निरीक्षण के दौरान जरूरी निर्देश दिए गए हैं उसका सभी को पालन करना अनिवार्य है।
सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम का पौध रोपण करने के निर्देश दिए हैं। और मां के नाम का बोर्ड लगाने के लिए कहा है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को नशापान दूर रहने जागरूकता अभियान चलाने और डाक या पार्सल गोदाम में पुलिस विभाग की टीम को चेक करवाने के निर्देश दिए हैं कोई पार्सल के माध्यम से अवैध नशा समाग्री तो नहीं पहुंचा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्कूल के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ विक्रय नहीं किया जाना चाहिए।
विक्रय करते पाए जाने वाले दुकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा 6/4 के तहत प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि गंभीरता से देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा खाद कि आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।
लोगों दुर्घटना से बचाने के लिए जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनका स्वास्थ्य जांच करने के दिए निर्देश।
गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज या अन्य सुविधा युक्त अस्पताल में भेजने के दिए निर्देश।




















