कलेक्टर ने नव संकल्प शिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण ,पीएससी,व्यापम और सहायक शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे विघार्थियों से की बात

जशपुर 9 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को जशपुर नव संकल्प शिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया और विघार्थियों को पीएससी, व्यापम और सहायक शिक्षक की कोचिंग की दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों का प्रत्येक सप्ताह टेस्ट  और माह में सभी पढ़ाए गए विषय का पूरा टेस्ट लेने के लिए कहा हैं।

उन्होंने कहा कि विघार्थियों को कोई प्रशन समझ नहीं आ रहा है तो समाधान भी मौके पर करें।

कलेक्टर ने बच्चों से बात करके होस्टल की सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।
उन्होंने क्लास रूम में लगे स्मार्ट बोर्ड को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। हास्टल और क्लास रूम के पंखा लाइट को भी ठीक करने के निर्देश आरईएस विभाग के अधिकारीयों को दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव और अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे

कलेक्टर ने बच्चों की समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया।
उल्लेखनीय है जिला प्रशासन द्वारा जशपुर में नव संकल्प शिक्षण संस्थान का संचालन किया जा रहा है।
जहां जशपुर जिले के बच्चों को सीजी पीएससी, व्यापम, सहायक शिक्षक भर्ती के साथ अन्य सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करवाई जा रही है।
वर्तमान में लगभग 180 विद्यार्थी कोचिंग ले रहे हैं।
इनमें व्यापम के 100 , पीएससी के 20, और सहायक शिक्षक भर्ती की तैयारी के लिए 55 विघार्थियों को कोचिंग दिया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment