LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर : कृषि योजनाओं का लाभ लेने किसान आईडी अनिवार्य, कलेक्टर रोहित व्यास ने तेज करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर, 03 फरवरी 2026/ भारत सरकार द्वारा लागू एग्रीस्टेक (AgriStack) पहल के अंतर्गत किसानों के लिए डिजिटल किसान आईडी कार्ड बनाना अनिवार्य किया जा रहा है। आगामी समय में केंद्र एवं राज्य सरकार की अधिकांश कृषि संबंधी शासकीय योजनाओं का लाभ इसी किसान आईडी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इसे लेकर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि डिजिटल किसान आईडी भविष्य की कृषि व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि किसान आईडी निर्माण के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा किसानों को पंजीयन प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपना किसान आईडी कार्ड बनवाकर डिजिटल कृषि व्यवस्था से जुड़ें।

किसान आईडी से मिलेंगी ये महत्वपूर्ण सुविधाएं

डिजिटल किसान आईडी कार्ड के माध्यम से किसानों को अनेक महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे एवं पारदर्शी रूप से प्राप्त होगा। इनमें प्रमुख रूप से—

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
फसल बीमा योजना
विभिन्न कृषि अनुदान योजनाएं
सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान विक्रय
कृषि ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाएं
शामिल हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसान आईडी के माध्यम से किसानों का डेटा एकीकृत होगा, जिससे योजनाओं का लाभ सही एवं पात्र किसानों तक समय पर पहुंच सकेगा।

किसान आईडी कैसे बनवाएं

किसान डिजिटल किसान आईडी कार्ड बनवाने के लिए अपने बी-1 दस्तावेज, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र (CSC) में संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा भी इस प्रक्रिया में आवश्यक तकनीकी एवं मार्गदर्शन सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि किसान आईडी निर्माण से न केवल किसानों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिलेगा, बल्कि जिले में डिजिटल कृषि को भी नई गति मिलेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment