जशपुरनगर 7 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में धान खरीदी की जा रही हैं।
जिले के 46 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जा रही हैं।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के दुलदुला धान खरीदी केंद्र में किसानों को निर्धारित व्यवस्थाओं के साथ सहज एवं सुविधाजनक वातावरण में धान विक्रय की सुविधा मिल रही है।
धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसान श्री सबत यादव ने बताया कि केंद्र में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है और उन्होंने आसानी से अपना धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए “टोकन तुंहर हाथ” मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन बुक करने की सुविधा से किसानों को काफी राहत मिली है। इस व्यवस्था के कारण उन्हें कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ी और समय की भी बचत हुई।
श्री यादव ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में साफ-सुथरा बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है तथा निर्धारित समय पर तौल की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। उन्होंने शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों को पारदर्शी एवं सुगम तरीके से अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिया जा रहा है, जिससे किसानों का सम्मान बढ़ा है और उनमें आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है।




