जशपुर: किसान जगदीश को खेती करने के लिए सहकारी समिति गम्हरिया से शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिला खाद बीज…..!!

जशपुरनगर 30 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में किसानों को कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में कृषक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में  जशपुर नगर पालिका क्षेत्र के बांकीटोली निवासी किसान जगदीश को खेती करने के लिए सहकारी समिति गम्हरिया से 0 प्रतिशत ब्याज पर खाद-बीज दिया गया है।
        जगदीश ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में सहकारी समिति गम्हरिया से केसीसी कार्ड बनवाकर खाद-बीज एक वर्ष के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर समिति से लोन लिया जो बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो गया।

इससे पहले वे प्राइवेट खाद-बीज भंडार से खाद क्रय करने के लिए साहूकार से राशि ब्याज में लेकर लगभग 3 बोरी डीएपी,  2 बोरी यूरिया, 1 बोरी पोटाश खाद लगभग 7500 हजार रूपए का क्रय करते थे। परन्तु सहकारी समिति से यही खाद लोन में लेने पर उन्हें 4500 रूपए राशि लग रहा है जो एक वर्ष के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर मिल गया।

  किसान जगदीश ने आर्थिक रूप से लाभ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए केसीसी एवं  खाद-बीज दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय जी को धन्यवाद दिया है।

श्री जगदीश ने बताया कि उनके पास 01 एकड़ 84 डिसमिल जमीन है। जिसमे वे 01 एकड़ में धान और बाकी में सब्जी की फसल लगाता हैं। वे पिछले कई वर्षों से खेती करते आ रहे हैं।  खेती के लिए रासायनिक खाद बीज एवं दवाओं की आवश्यकता पड़ती है। जिसे वे नगरपालिका जशपुर के प्राइवेट खाद-बीज भंडार से क्रय करके खेती करते थे। जहां उन्हें अधिक दाम देना पड़ता था। अब समिति से खाद बीज क्रय करने पर 2 से 3 हजार रूपए तक का बचत हो रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment