मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से अभिनेता नीतिश भारद्वाज की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता श्री नीतिश भारद्वाज ने सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री नीतिश भारद्वाज का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की कलाकृति तथा बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखती है, जिसे संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सौजन्य भेंट के दौरान राज्य की कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment