BREAKING NEWS
जशपुर: नवगुरुकुल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं कुनकुरी की नेहा खाखा जशपुर: एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी पर प्रहार, लोदाम व सिटी कोतवाली क्षेत्र से 95 गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार जशपुर: हिस्से की रकम मांगना पड़ा भारी… पिता ने बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश ,पिता-माता व भाई गिरफ्तार जशपुर: सारुडीह में स्कॉर्पियो-बुलेट से खतरनाक स्टंट, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर MV एक्ट के तहत कार्रवाई
जशपुर: शासकीय विद्यालय के व्याख्याता दीपक तिग्गा निलंबित, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश ,बच्चों को बाइबिल बांटने संबंधी वायरल खबर के बाद बड़ी कार्रवाई…
मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय में बोटिंग और वाटर स्पोर्ट  सुविधाओं का किया अवलोकन, ओपन थिएटर का किया लोकार्पण सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परीक्षार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश, कहा—हौसले के साथ दें परीक्षा जशपुर: बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के लिए 18 से 27 फरवरी तक जनपद स्तर पर बैंक मेला जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी 36 आवेदनों की समस्याएँ, समयबद्ध निराकरण के निर्देश जशपुर: मुद्रा लोन से आत्मनिर्भर बनीं बुढाडांड की प्रीति गुप्ता, सालाना 2.50 लाख की आय जशपुर: गम्हरिया स्कूल (NH-43) के समीप सड़क हादसा, स्कूटी व पिकअप में टक्कर ,तीन नाबालिग घायल, एक रांची रेफर… पढ़िए पूरी खबर जशपुर: सिंगिबहार पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 श्रद्धालु सुरक्षित — चालक को झपकी आने से हुआ हादसा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना रायगढ़ में महापौर श्री जीवर्धन चौहान से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने किया जनादेश का स्मरण PM Surya Ghar Yojana PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री! जानें ऑनलाइन आवेदन और सब्सिडी का पूरा सच महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास रायगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसमनारा में 50 लाख के सामुदायिक भवन विस्तार की घोषणा की, किसानों को होली से पहले अंतर राशि देने का ऐलान जशपुर: नन्हेसर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भारी भीड़, मेले और सुरक्षा व्यवस्था ने संभाला मोर्चा पत्थलगांव थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, 15 वर्षीय किशोर की मौत; आरोपी बाइक सवार फरार महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत झरिया यादव महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री , मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की मुख्यमंत्री ग्राम केंदापानी पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक स्व. कालेश्वर सिंह के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जशपुर: सिरीमकेला के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा धमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक जशपुर और रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री का 14 फरवरी को व्यापक दौरा कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल जशपुर: पैंगोलिन शल्क की अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त टीम की कार्रवाई जशपुर: 9.90 लाख लोगों को खिलाई जाएगी यह खास दवा… हाथीपांव के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू

जशपुर: हिस्से की रकम मांगना पड़ा भारी… पिता ने बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश ,पिता-माता व भाई गिरफ्तार

जशपुर, 16 फरवरी 2026।जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र में पारिवारिक जमीन विवाद ने भयावह रूप ले लिया। जमीन बिक्री में हिस्से की राशि मांगने को लेकर हुए विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश कर दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका इलाज अंबिकापुर स्थित होलीक्रॉस अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता, माता और भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

🔎 क्या है पूरा मामला?

प्रार्थिया कामना भगत (25 वर्ष), निवासी नारायणपुर, ने 15 फरवरी 2026 को चौकी होलीक्रॉस अस्पताल, अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, दो वर्ष पूर्व आरोपी शिवशंकर यादव द्वारा जमीन की बिक्री की गई थी। जमीन की बिक्री से प्राप्त राशि में से उनके पति कौशल यादव (30 वर्ष) अपने हिस्से की मांग कर रहे थे।

बताया गया कि 13 फरवरी 2026 को इसी बात को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शिवशंकर यादव (55 वर्ष), उनकी पत्नी चन्द्रमुनी भगत (47 वर्ष) तथा पुत्र अंकुश यादव (27 वर्ष) ने एक राय होकर कौशल यादव के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

इसी दौरान पिता शिवशंकर यादव ने कथित रूप से अपने पुत्र पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस जला दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

⚖️ पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना पर प्रारंभिक रूप से चौकी होलीक्रॉस अस्पताल में बिना नंबर अपराध पंजीबद्ध किया गया। चूंकि घटना थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत की थी, इसलिए प्रकरण अग्रिम विवेचना के लिए थाना नारायणपुर को प्रेषित किया गया।

थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 15/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने एवं अपराध स्वीकार किए जाने के पश्चात 16 फरवरी 2026 को—

शिवशंकर यादव (पिता)

चन्द्रमुनी भगत (माता)

अंकुश यादव (भाई)


को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

👮‍♂️ इनकी रही अहम भूमिका

मामले की विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरनचंद पटेल, महिला आरक्षक अल्पना तिर्की, आरक्षक कुलदीप खलखो एवं अशोक कंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

⚠️ सामाजिक संदेश

पारिवारिक विवादों का समाधान संवाद से संभव है, हिंसा से नहीं। छोटी-सी आर्थिक असहमति ने एक परिवार को गंभीर संकट में डाल दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment