जशपुर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजना से लाभान्वित हुए देवनारायण “मूंगफली की फसल से 85 हजार रूपए का हुआ शुद्ध लाभ… पढ़िए सफलता की कहानी

जशपुरनगर :- कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन से किसानों को लाभान्वित किया रहा हैं।

इसी कड़ी में दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम खटंगा निवासी देवनारायण राम को मूंगफली बीज 60 किलोग्राम प्रदाय किया गया है।
       
देवनारायण राम ने बताया कि उनके पास 7.00 एकड़ जमीन है। गत् मौसम में तिलहन फसल के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री पैंकरा के द्वारा उन्हें मूंगफली बीज 60 किलोग्राम प्रदाय किया गया था।

उन्होंने अपने खेत 1.5 एकड़ में मूंगफली फसल लगाया। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के मार्गदर्शन में पोषक तत्व खाद एवं दवाई भी दिया गया है। इसका फायदा उन्हें मिला और फसल हरा-भरा होकर अच्छा लहलहा उठा।

उन्होंने बताया कि फसल से 12.00 क्विंटल लगभग कच्चा उपज प्राप्त हुआ। विगत समय में मुझे लगभग 7.00 क्विं तक ही पैदावार होता था और इस वर्ष मुझे 12.00 क्विंटल पैदावार मिला। जो कि विगत वर्ष से 5.00 क्विं. अधिक प्राप्त हुआ।

किसान ने बताया कि 1.00 क्विं. घर में खाने के लिए रखा एवं 11.00 क्विं. को बाजार में बेच रहे हैं। अभी कच्चा मूंगफली बाजार में 100 रूपये प्रति किलो बिक रहा है।

किसानों ने बताया की धान के अलावा अन्य फसल लेने से अच्छा लाभ मिलता हैं।
मूंगफली की फसल से उन्हें लगभग 1 लाख 10 हजार लाभ होने संभावना बताया हैं।
पूरा फसल सीजन में लगभग 15 हजार रूपये लागत लगा है। फसल लागत को घटाकर कम से कम कीमत में बेचने पर भी मुझे 85 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त होेगी।
        अच्छा उपज पाकर देवनारायण और उसका परिवार बहुत खुश हैं। अच्छी आमदनी से  आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। देवनारायण प्राप्त आमदनी को बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं घरेलू कार्यों में उपयोग कर रहे हैं। देवनारायण और उसका परिवार शासन की जनकल्याणकारी योजना से लाभ दिलाने और किसानों के लिए लाभकारी योजना संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिए हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment