सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर शिविर का आयोजन 11 मार्च को

जशपुरनगर 16 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में 11 मार्च 2026 को प्रातः 11.00 बजे से दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
             समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत दुलदुला अन्तर्गत समस्त दिव्यांगजनो का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाण पत्र का  नवीनीकरण किया जावेगा। उक्त शिविर में आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाईल जिसमें ओटीपी आता हो, फोटोग्राफ जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दिव्यांगजन शिविर का लाभ ले सकते हैं। यदि आधार से लिंक मोबाईल नंबर अपडेट करने की आवश्यकता है तो पूर्व से ही आधार केन्द्र में मोबाईल नंबर अपडेट करवा लेवें।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment