LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

दूरी घटी, सफर हुआ सुगम: ग्रामीण अंचलों तक पहुँची सार्वजनिक बस सेवा , मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जशपुर के दूरस्थ गाँवों को मिला सीधा लाभ , सन्ना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताई…!

जशपुर, 23 जनवरी 2026/ जिन गाँवों तक कभी सार्वजनिक परिवहन की पहुँच नहीं थी, आज वहाँ नियमित बस सेवा जीवन की नई सुविधा बनकर पहुँची है। सड़क पर बस दिखाई देते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं और ग्रामीणों के मन में शहर, विकासखंड और जिला मुख्यालय से जुड़ने की नई उम्मीद जाग उठती है। यह परिवर्तन जशपुर जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

यात्रा के पुराने संघर्ष अब बने बीती बात

ग्रामीण बताते हैं कि पहले उन्हें दूसरे गाँव या बाजार तक पहुँचने के लिए पैदल चलना पड़ता था या निजी साधनों पर निर्भर रहना होता था। समय, श्रम और धन—तीनों की अधिक लागत लगती थी। अब बस सेवा शुरू होने से यात्रा न केवल आसान हुई है, बल्कि सुरक्षित और सुलभ भी बन गई है। विद्यार्थी समय पर विद्यालय पहुँच रहे हैं और शासकीय सेवाओं से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी भी निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पहुँच पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली ग्रामीण दिनचर्या

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई इस योजना के तहत बसें अब उन दुर्गम और पहाड़ी गाँवों तक पहुँच रही हैं, जहाँ पहले सार्वजनिक परिवहन की कल्पना भी कठिन थी। इससे ग्रामीणों की दैनिक आवश्यकताओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक कार्यों में भी उल्लेखनीय सुविधा मिली है।

पहाड़ी अंचलों की महिलाओं को मिली बड़ी राहत

बगीचा विकासखंड के सन्ना गाँव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता निकुंज बताती हैं कि पहले उन्हें कार्यस्थल तक पहुँचने के लिए किसी से लिफ्ट लेनी पड़ती थी या पैदल सफर करना पड़ता था। पहाड़ी इलाका होने के कारण यह यात्रा अत्यंत कठिन होती थी। अब ग्रामीण बस सेवा से उनकी समस्या काफी हद तक हल हो गई है। उनका कहना है कि यह बस उनके लिए एक भरोसेमंद साधन बन गई है।

ग्रामीणों में दिख रहा संतोष और खुशी

बस सेवा का लाभ उठा रहे ग्राम मरंगी निवासी श्री दशरथ भगत बताते हैं कि पहले इस मार्ग पर बस नहीं चलती थी, जिससे उन्हें पैदल ही आवाजाही करनी पड़ती थी। अब बस शुरू होने से वे आसानी से बगीचा जाकर अपने काम निपटा पाते हैं और समय पर घर लौट आते हैं।
वहीं यात्री श्री मंगलराम बताते हैं कि पहले छिछली और चंपा जैसे बाजारों तक पैदल जाना मजबूरी थी, लेकिन अब बस सेवा से उनकी दिनचर्या आसान हो गई है।

विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे ग्रामीण क्षेत्र

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने जशपुर जिले के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना से न केवल आवागमन सुलभ हुआ है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में यह पहल विकास की नई संभावनाओं का द्वार खोल रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment