बलरामपुर : डी एन. मिश्रा, (मूलपद प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, रामानुजगंज-बलरामपुर (छ.ग.) के द्वारा जिले में वर्ष 2025-26 में निःशुल्क गणवेश वितरण में हितग्राही छात्रों की संख्या त्रुटिपूर्ण दी गयी है। जिससे वितरण पश्चात् अत्यधिक मात्रा में गणवेश बच जाने से शासन को अनावश्यक व्यय भार हुई है। शेष गणवेश के रखरखाव एवं अनुरक्षण नहीं हो पाने की स्थिति में गणवेश के खराब होने एवं अनुपयोगी हो जाने की संभावना बन गयी है। जिससे शासन को हानि होने की संभावना है।




















