किसान दिनेश ने आसानी से बेचा अपना धान , खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यस्था देखकर खुशी जाहिर की मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुर 4 दिसंबर 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जशपुर विकासखंड के दिनेश सिंह गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र अपना धान बेचने पहुंचे उन्होंने कहा कि उन्हें टोकन कटाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई अपना 172 बोरी धान आसानी से बेचा किसान ने अच्छी सुविधा के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हम किसानों के हित में खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से हमें सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है और हमारी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है।

धान खरीदी केंद्रों में शासन के निर्देशानुसार वजन, मापक, बोरा, तराजू बाट, बारदाने की उपलब्धता, सहित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण खरीदी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment