किसान सेवाराम को मिला कृषि विभाग की योजना का लाभ
अच्छा फसल उत्पादन से सेवा राम है खुश मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। विभाग द्वारा किसानों को उचित मार्गदर्शन देकर विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
           इसी कड़ी में जशपुर विकासखण्ड के ग्राम जिलिंग निवासी कृषक सेवाराम को कृषि विभाग द्वारा  मार्गदशन देकर विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष उनके उत्पादन में वृद्धि कराया गया है। श्री सेवा राम ने कृषि विभाग के योजनाओं से लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
             सेवा राम ने बताया कि उनका कृषि भूमि 2.800 हेक्टर है। जिसमें अपना देशी धान एवं अन्य फसल लगाता थे। जिसमें फसल उत्पादन बहुत कम होता था। लागत के अपेक्षा लाभ नहीं मिलता था। लेकिन उन्होंने इस वर्ष कृषि विभाग से संपर्क करके किसान क्रेडिट कार्ड बनाया। जिसमें उन्हें रासायनिक खाद व बैंक लोन प्राप्त हुआ। साथ ही उन्होंने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से धान बीज, एम.टी.यू. 1256, उड़द-प्रक्ष उड़द-1, अरहर सी.जी. अरहर एवं रागी बीज प्राप्त कर कृषि के मार्गदर्शन से खेती की। उचित मार्गदर्शन और विभागीय योजना से लाभ मिलने से इस वर्ष उनका उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में बहुत अच्छा हुआ है। जिससे वे बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि आमदनी का पैसा को घर बनाने में खर्च किया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment