जशपुर: धान की अंतर राशि मिलने से किसानों में खुशी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद

जशपुर, 28 फरवरी 2026। होली पर्व से ठीक पहले धान की अंतर राशि किसानों के खाते में पहुंचने से जिले के किसानों में खुशी की लहर है। जशपुर विकासखंड के कृषकों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

किसानों का कहना है कि समय पर प्राप्त यह राशि न केवल उनके कृषि कार्यों में सहायक होगी, बल्कि परिवार की आवश्यकताओं और त्योहार की तैयारियों में भी उपयोगी सिद्ध होगी।

जशपुर विकासखंड के ग्राम पूतरीचौरा निवासी किसान श्री जगदीश राम भगत ने बताया कि वे लगभग 7 हेक्टेयर में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्हें धान की अंतर राशि के रूप में लगभग 79 हजार रुपये प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग बच्चों की बेहतर शिक्षा और आगामी खेती की तैयारियों में किया जाएगा। होली से पहले राशि मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी तरह ग्राम झुनगा निवासी श्री चंद्रनाथ राम ने बताया कि उन्हें इस वर्ष लगभग 23 हजार रुपये की अंतर राशि मिल रही है। उनके अनुसार, त्योहार से पूर्व राशि मिलने से परिवार के साथ होली का उत्सव बेहतर तरीके से मनाया जा सकेगा और खेती-किसानी के कार्यों में भी इसका लाभ मिलेगा।

किसानों ने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समयानुकूल निर्णय बताया है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment