LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर: धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान: बिना परेशानी बिक रहा धान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती…!

जशपुर, 22 जनवरी 2026 / खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी का कार्य शासन के निर्देशानुसार सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसान बिना किसी कठिनाई के अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।

इसी क्रम में कुनकुरी विकासखण्ड स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम घटमुंडा निवासी कृषक श्री विजय प्रताप ने धान विक्रय की प्रक्रिया को सहज और संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र में धान बेचने के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया तथा धान की तौल समय पर और व्यवस्थित ढंग से की गई।

किसान श्री विजय प्रताप ने धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां कार्यरत कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगात्मक है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न की जा रही है। इससे किसानों का समय बच रहा है और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सुदृढ़ धान खरीदी व्यवस्था से न केवल किसानों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा धान खरीदी कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी खरीदी केंद्रों में किसानों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि धान खरीदी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण किया जा सके।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment