जशपुर जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष गठित, कालाबाजारी-जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जशपुरनगर, 11 अप्रैल 2026। जशपुर जिला में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर उपलब्ध कराने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी, गैर-कृषि उपयोग और अधिक कीमत पर बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिला-स्तरीय उर्वरक नियंत्रण कक्ष का गठन किया है। यह कदम कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सहायक संचालक कृषि श्रीमती पंझाबाई पैंकरा को नियंत्रण कक्ष प्रभारी बनाया गया है, जो शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगी। उनका संपर्क नंबर 9669845600 है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुश्री लीला प्रधान (मो. 9009513846) को उप-प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो शिकायत निस्तारण में प्रभारी अधिकारी का सहयोग करेंगी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (मो. 9406660385) को नियंत्रण कक्ष सहायक बनाया गया है, जो प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण कर प्रभारी को अवगत कराएंगे। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर श्री हरिशंकर बरेठ (मो. 7974284032) को रिकॉर्ड संधारण का दायित्व सौंपा गया है।

अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों/फर्मों पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment