जशपुर/सन्ना, 17 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी कल दिनांक 18 जनवरी 2026 को सन्ना मंडल अंतर्गत ग्राम खेड़ार में आयोजित कल्याण आश्रम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती कौशल्या साय जी का आगमन पूर्वाह्न 11 बजे खेड़ार में प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर कल्याण आश्रम से जुड़े पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी सन्ना मंडल द्वारा क्षेत्र के समस्त नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजन को सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




















