जशपुर: सन्ना में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन आज

जशपुर: अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में आज सन्ना क्षेत्र में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कल्याण आश्रम उपस्वास्थ्य केंद्र, सन्ना में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्रवासियों को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं जाँच की सुविधा प्रदान की जाएगी।

शिविर का आयोजन रविवार, 25 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। शिविर में आँखों से संबंधित विभिन्न रोगों की जाँच के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं वनवासी अंचल के लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, ताकि समय रहते नेत्र रोगों की पहचान कर उचित उपचार किया जा सके।

वनवासी कल्याण आश्रम, सन्ना ने क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर में पहुँचकर निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श का लाभ उठाने की अपील की है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment