जशपुर: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा सहित प्लेसमेंट सुनिश्चित

जशपुरनगर, 18 फरवरी 2026। जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सिक्योरिटी गार्ड कोर्स के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को उनके रुचिकर ट्रेड में दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा तथा प्रतिभागियों को आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी समान रूप से लाभ मिल सकेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात सफल अभ्यर्थियों का प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रारंभिक स्तर पर प्रशिक्षित युवाओं को छत्तीसगढ़ में ही 10,000 से 15,000 रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7697584747 पर संपर्क कर सकते हैं। सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए युवाओं से शीघ्र आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment